Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरपीएफ ने नामकुम रेलवे स्टेशन शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम स्टेशन से शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया

11 Sep 2024

आरपीएफ ने नामकुम रेलवे स्टेशन शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम स्टेशन से शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आशुतोष कुमार और मन्नू कुमार शामिल हैं। दोनों बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 24 शराब की बोतल बरामद की गई है। एएसआई रवि शेखर ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची के स्टाफ तथा फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के देख-रेख में हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस के नामकुम स्टेशन पहुंचने पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को दो ट्रॉली बैग के साथ ट्रेन में चढ़ते पाया। संदेह के आधार पर दोनों व्यक्तियों के बैग की जांच की गई।

उनके बैग की जांच के दौरान उनके पास से कुल 24 शराब की बोतल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह शराब को नामकुम से खरीदकर अधिक दाम में बिहार में बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पकड़े गए। जब्त शराब की कीमत 29 हजार बतायी गयी है। गिरफ्तार आरोपितों और जब्त शराब को उत्पाद विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरपीएफ ने नामकुम रेलवे स्टेशन शराब के साथ दो को किया गिरफ्ता
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम स्टेशन से शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News